जैन समाज ने संयुक्त रूप से मनाया भगवान महावीर जन्म कल्याणक, कीर्ति स्तंभ से निकली शोभायात्रा।
रक्तदान शिविर और जैन कार्निवाल का हुआ आयोजन।

बैतूल। जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2624वां जन्म कल्याणक महोत्सव बैतूल में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह महोत्सव श्वेताम्बर जैन समाज और दिगम्बर जैन समाज कोठी बाजार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।
प्रात: 8.30 बजे कीर्ति स्तंभ, नेहरू पार्क पर जैन समाज के पंचरंगी ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण वयोवृद्ध श्रावक धनराज पगारिया, अरुण गोठी, निलय डागा और जयंतीलाल गोठी द्वारा किया गया। इसके बाद कीर्ति स्तंभ से भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में श्रावक वर्ग सफेद वेशभूषा तथा श्राविकाएं केसरिया परिधान में शामिल हुईं। रथ में भगवान महावीर का तैल चित्र विराजमान था और बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।
शोभायात्रा के दौरान रास्ते भर श्रावक-श्राविकाएं और बच्चे भगवान महावीर के भजन गाते और जयघोष करते हुए चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत और अभिवादन किया। इस दौरान युवा, वृद्ध, महिलाएं और बालिकाएं नृत्य और भक्ति में भावविभोर नजर आए। शोभायात्रा बस स्टैंड, लल्ली चौक और गांधी चौक होते हुए स्थानक भवन पहुंची।
– 43 यूनिट हुआ रक्तदान
महोत्सव के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें महावीर छाजेड़, हर्षित गोठी, प्रतीक मरोठी, प्रणय मरोठी, अरुण गोठी, डॉ. नितिन देशमुख, हितेंद्र मेहता, अंजली मेहता, यश गोठी, अमित बोथरा, तन्मय तातेड, श्वेता जैन, विनय तातेड, राजेश कारे, दिपेश मेहता, श्रेयांश गोठी, रौनक गोठी, सुधीश तातेड, मंजू गोठी, अभिनव तातेड, विनय सुराना, डॉ. अभिषेक गोठी और शेखर मोटवानी सहित अन्य सदस्यों ने रक्तदान किया।
– जैन कार्निवाल का हुआ आयोजन
जैन समाज के प्रवक्ता सतीश पारख ने बताया कि इससे एक दिन पूर्व जैन दादाबाड़ी में जैन कार्निवाल का आयोजन किया गया, जिसमें खाने और खेलने के स्टॉल लगाए गए थे। कार्निवाल में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया।
महावीर जयंती के कार्यक्रम में धनराज पगारिया, इंदरकरण मरोठी, नवीन भाई मेहता, राजेश मेहता, निलय डागा, अनिल गोठी, अरुण गोठी, शांतिलाल तातेड, राजकुमार बोथरा, नवीन तातेड, जयंतीलाल गोठी, ऊषभ गोठी, विनय सुराना, अभिनव तातेड, मुकेश गोठी, रजनीश बोथरा, दिलीप पगारिया और हेमंत पगारिया सहित जैन समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।





