जल संरचनाओं का संवर्धन और 20 रिचार्ज पिट निर्माण से बढ़ेगा जल स्तर।

जल गंगा अभियान में बैतूल नगर पालिका सक्रिय । नेहरू पार्क का होगा हरित विकास, कीर्ति स्तंभ पार्क भी चिन्हित।

बैतूल। नगर पालिका परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत लगातार कार्य किए जा रहे हैं। स्वच्छता टीम द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देश और विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न जल स्रोतों और जलाशयों के आसपास नियमित सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दामादेव घाट और करबला घाट पर विशेष सफाई कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया।

अभियान के तहत शहर में दो जल संग्रहण संरचनाओं का संवर्धन कर उन्हें अतिक्रमण मुक्त किया गया है। वहीं जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 563 शासकीय और अशासकीय भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित कर जियो टैग के साथ पोर्टल पर अपलोड किया गया है।

हरित क्षेत्र विकास के लिए नेहरू पार्क को चिन्हित कर उसका विकास किया जा रहा है, जबकि कीर्ति स्तंभ पार्क को सुधार कर हरित क्षेत्र में विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही एक्यूफर मैनेजमेंट प्लान के अंतर्गत 20 हैंडपंप और बोर रिचार्ज पिट का निर्माण किया गया है।

नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखें और जल संरक्षण में सहयोग करें, ताकि भविष्य के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button