जिले के युवा पत्रकार इरशाद खान को प्रदेश सचिव पद की कमान।

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (पीसीडब्ल्यूजे) ने सौंपी जिम्मेदारी ।

बैतूल। जिले के उभरते हुए युवा पत्रकार इरशाद खान, मामू, को प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (पीसीडब्ल्यूजे) ने प्रदेश सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उल्लेखनीय है कि करीब 15 महीनों तक जिला अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभाते हुए इरशाद खान ने संगठन को मजबूत करने और पत्रकारों के हितों के लिए लगातार काम किया। उनके इसी समर्पण और कार्यकुशलता को देखते हुए संगठन ने उन्हें प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही, आगामी आदेश तक वे जिला अध्यक्ष का दायित्व भी संभालते रहेंगे।

अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने पिता, वरिष्ठ पत्रकार नईम मामू को दिया है। उनका कहना है कि उनके पिता ने हर कदम पर मार्गदर्शन किया और पत्रकारिता के मूल्यों को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इरशाद खान ने पीसीडब्ल्यूजे के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. सैयद खालिद कैस, राष्ट्रीय महासचिव शशि दीप (मुंबई) और प्रदेश अध्यक्ष शरद मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए इस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और पत्रकारों के अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाते रहेंगे।

उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों में वरिष्ठ पत्रकार मोहन प्रजापति, संतोष प्रजापति, नईम मामू, श्री मिश्रा, मोहम्मद अफसर, आसिफ लंघा, राजेश खडसे, युवराज पोटफोडे, अकरम खान, नितिन अग्रवाल, शशांक सोनकपुरिया, राहुल नागले, कमलाकर तायवड़े, नितिन आर्य, सागर करकरे, रामेश्वर लक्षने, कमलेश उईके, विशाल भौरासे, ललित चौहान, कमलेश जावलकर, विशाल मालवीय, साजिद खान, श्री नायर, काशीनाथ शाहू, भवानी गावंडे, रहमत अली सहित पीसीडब्ल्यूजे परिवार के सभी सदस्य शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button