महावीर जयंती महोत्सव पर विशाल रक्तदान शिविर 31 मार्च को।

बैतूल। महावीर जयंती महोत्सव पर 31 मार्च मंगलवार को श्री महावीर नवयुवक मंडल एवं सकल जैन समाज के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन से जुड़े अभिषेक तातेड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि “अहिंसा परमो धर्म” के पावन संदेश के साथ सेवा और मानवता को समर्पित एक प्रेरणादायक पहल के तहत मंगलवार को श्री महावीर नवयुवक मंडल एवं सकल जैन समाज के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन जैन दादावाड़ी, चक्कर रोड बैतूल में प्रातः10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जा रहा है। रक्तदान करने के इच्छुक सेवाभावी लोग आयोजन से जुड़े प्रणय मरोठी एवं विनीत गोठी से संपर्क कर सकते हैं।




