यूरोकिड्स अवस्थी कॉलोनी में मनाया ग्रेजुएशन डे समारोह।

नन्हें बच्चों को दिए गए ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट। बच्चों ने भाषण और कविताओं से जीता सभी का मन।

बैतूल। यूरोकिड्स अवस्थी कॉलोनी में ग्रेजुएशन डे समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक और नन्हे विद्यार्थी शामिल हुए। इस अवसर पर छोटे बच्चों को ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट प्रदान कर उनके शैक्षणिक सफर के पहले चरण को सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान बच्चों ने मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने भाषण दिए, कविताएं सुनाईं और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर सभी का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह और ऊर्जा देखने लायक रही। स्कूल की निदेशक श्रीमती भाव्या नायर ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाना और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देना है। उन्होंने कहा कि बच्चों ने पूरे वर्ष में बेहतर प्रदर्शन किया है और आज के कार्यक्रम में उनकी मेहनत साफ दिखाई दी।

– प्रथम वर्षगांठ के साथ सत्र का हुआ समापन

कार्यक्रम में शामिल अभिभावकों ने भी स्कूल प्रबंधन और स्टाफ की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध करा रहा है, जिससे बच्चों में नई प्रतिभाओं का विकास हो रहा है।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार यह समारोह शैक्षणिक सत्र 2025-26 का अंतिम कार्यक्रम था। इसी के साथ स्कूल की प्रथम वर्षगांठ भी मनाई गई, जिसे बच्चों और अभिभावकों ने मिलकर यादगार बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button