महाअष्टमी पर प्राचीन श्री माता मंदिर में हुई महागौरी की आराधना । आज नवमी पर कन्या पूजन-भंडारा, शनिवार को ज्वारे विसर्जन।

बैतूल। महाअष्टमी के अवसर पर प्राचीन श्री माता मंदिर में माता महागौरी की आराधना के साथ विशेष हवन पूजन संपन्न हुआ। हवन से पूर्व रामचंद्र सोनी परिवार द्वारा विधिवत पीठ पूजन किया गया। इस दौरान बालक आद्विक आदित्य श्रीवास्तव का फल से तुलादान किया गया, जिसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया।
दोपहर 2 बजे पंडित कमलेंद्र तिवारी ने विधि-विधान से हवन पूजन संपन्न कराया। हवन में श्रीमती स्वाति मोहित सोमगढ़ परिवार मुख्य जजमान रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजन का लाभ लिया। महाअष्टमी पर हरिओम शुक्ला परिवार द्वारा माता का विशेष श्रृंगार भी किया गया।
मंदिर समिति अध्यक्ष डब्बू तलेडा ने बताया कि नवमी पर दोपहर में कन्या पूजन के साथ विशेष भंडारा आयोजित होगा, जबकि शनिवार शाम 4 बजे ज्वारे का विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसादी ग्रहण करने की अपील की।




