शाहपुर की बेटी आस्था कापसे बनी माइनिंग अधिकारी । मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने घर पहुंचकर किया सम्मान।

बैतूल। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ, ब्लॉक शाहपुर की कार्यकारिणी ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में माइनिंग अधिकारी पद पर चयनित शाहपुर की बेटी आस्था कापसे का उनके निवास पर पहुंचकर सम्मान किया। इस दौरान उन्हें शाल और श्रीफल भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।
आस्था कापसे, पिता प्रकाश कापसे की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने इसे शाहपुर और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया और कहा कि आस्था की सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
सम्मान कार्यक्रम में कार्यकारिणी के संयोजक अंबुज पाण्डे, अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष गणेशराव बारस्कर, कोषाध्यक्ष लोकेश जोठे, सह-सचिव राजेश रावत, सदस्य ज्ञानेन्द्र शुक्ला, अभिषेक परसाई और मुकेश मीणा सहित संरक्षक राजेंद्र मालवीय उपस्थित रहे। सभी ने आस्था कापसे को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके परिवार को भी बधाई दी।




