चैत्र नवरात्रि पर शंकर नगर में भव तारिणी मां काली की विशाल प्रतिमा स्थापित।

पांचों समय हो रही आरती में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़।

बैतूल। चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर शंकर नगर में भक्तिमय माहौल के बीच अग्रसेन आईटीआई के सामने भव तारिणी मां काली की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा की स्थापना के साथ ही पूरे वार्ड में धार्मिक वातावरण बन गया है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

वीडियो=

प्रतिमा स्थापना के बाद से यहां प्रतिदिन विधि-विधान के साथ पांचों समय आरती की जा रही है। सुबह से लेकर रात तक आरती और पूजन का क्रम लगातार चल रहा है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में वार्डवासी और आसपास के श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। आरती के समय पूरा क्षेत्र मां काली के जयकारों से गूंज उठता है और श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ माता की आराधना कर रहे हैं।

भव तारिणी मां काली की यह विशाल प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शाम के समय आरती में सबसे अधिक भीड़ देखी जा रही है, जहां महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल होकर माता से सुख-समृद्धि और शांति की कामना कर रहे हैं। प्रतिमा स्थल को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया है, जिससे भक्तों में और अधिक उत्साह दिखाई दे रहा है।

समिति के सदस्य रिंकू बारंगे द्वारा आरती की पूरी व्यवस्था संभाली जा रही है और समिति का संचालन भी उनके मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उनके सहयोग से वार्डवासी भी आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। नवरात्रि के चलते शंकर नगर में पूरी तरह भक्तिकालीन वातावरण नजर आ रहा है और श्रद्धालु पूरे नौ दिनों तक इसी तरह माता की आराधना में जुटे रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button