हिंदू नववर्ष पर धर्मध्वजा स्थापना एवं पंच परिवर्तन पदयात्रा का भव्य समापन।

रानीपुर (जिला बैतूल)।

गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति, रानीपुर के तत्वावधान में परम तपस्वी संत शिरोमणि श्री श्री 1008 निक्कुदास जी महाराज की तपस्थली सिद्धकुटी हनुमान मंदिर, माधव गौशाला आश्रम, रानीपुर में 19 मार्च 2026 (हिंदू नववर्ष – गुड़ी पड़वा) के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर धर्मध्वजा स्थापना की गई तथा आगामी अधिक मास में होने वाले श्रीरामचरितमानस महायज्ञ का विधिवत शंखनाद किया गया। साथ ही 30 सितंबर 2025 से निरंतर चल रही पंच परिवर्तन पदयात्रा का भव्य समापन समारोह भी संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संतों, श्रद्धालुओं और भक्तों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।

समिति के ध्वजवाहक प्रमुख घनश्याम जी धरनेकर ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी वर्ष की पंच परिवर्तन पदयात्रा अश्विन मास से पुनः प्रारंभ की जाएगी। साथ ही इस अवसर पर अगली पदयात्रा के लिए प्रभारियों की घोषणा भी की गई, जिसमें

यात्रा संयोजक – प्रतीक राठौर जी,

सह संयोजक – सौरभ आजाद जी,

तथा मानस कुमार जी को दायित्व सौंपा गया।

हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में आश्रम परिसर में भजन संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसमें

प्रसिद्ध आर्गन वादक अभिषेक जी राजपूत तथा गायक प्रदीप जी नागवंशी, माखन सोनी जी एवं घनश्याम जी यादव ने अपने मधुर स्वरों से भक्ति का ऐसा वातावरण निर्मित किया कि उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button