बिरुल बाजार में बनेगा साहू समाज की अधिष्ठात्री देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा का मंदिर ।

बैतूल। साहू समाज बीरूल बाजार के तत्वाधान में साहू समाज की अधिष्ठात्री देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती समारोह का आयोजन ग्राम पंचायत बीरूल बाजार में किया गया इस अवसर पर अतिथि के रूप में युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के अध्यक्ष गोपाल साहू, बिरुल बाजार सरपंच जीवन बनकर, बिरुल बाजार उप सरपंच श्रीमती रेखा साहू, राजू पलेवार, समाजसेवी तुलसीराम साहू उपस्थित थे। अतिथियों ने साहू समाज की अधिष्ठात्री देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा के तेलचित्र के समक्ष दीपक प्रज्वलन एवं मालार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गोपाल साहू ने भक्त शिरोमणि माता कर्मा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता कर्मा के हाथों भगवान जगन्नाथ ने स्वयं खिचड़ी का भोग पाया था तभी से एक जगन्नाथ पुरी में भगवान को खिचड़ी का भोग लगाया जाता है। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित सरपंच जीवन बनकर ने कहा कि उनका प्रयास है कि साहू समाज के लिए व्यक्तिगत रूप से माता कर्मा के मंदिर के लिए विशेष प्रयास कर साहू समाज को मंदिर और जमीन के लिए पूरा प्रयास करेंगे और समाज के लोगों ने सामूहिक आर्थिक रूप से मदद कर माता कर्मा के मंदिर के निर्माण के लिए सहयोग करने का संकल्प लिया। युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल द्वारा 11000 की राशि मंदिर निर्माण के प्रथम चरण में देने संकल्प लिया गया। उप सरपंच श्रीमती रेखा साहू ने कहा कि एकता में शक्ति है समाज के लोगों को सुख दुख में एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। उपसरपंच श्रीमती रेखा साहू ने कहा कि समाज का प्रयास रहेगा की आने वाली कर्मा जयंती पर समाज अपने स्वयं के भवन मंदिर में माता कर्मा जयंती का समारोह आयोजित करेगा। कार्यक्रम में मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ फूलों की होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम में शिव शंकर साहू ,प्रवीण साहू, भीमराव साहू, मनोज साहू, घनश्याम साहू, मनोज साहू, बबलू साहू, जितेश साहू, भीमराव साहू ,गोलू साहू, रूपलाल साहू, मनीष साहू, गणेश साहू सुनील साहू सहित समाज के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button