मेहरा समाज की महिलाओं ने एकजुट होकर मनाया महिला शक्ति का उत्सव।
पुष्प माला, तिलक और श्रीफल से हुआ सम्मान, एकजुट दिखीं मेहरा समाज की महिलाएं । समाज में महिला एकता और सशक्तिकरण का दिया संदेश ।

बैतूल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेहरा समाज महिला महासंघ बैतूल द्वारा एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज की महिलाओं ने एकजुट होकर महिला शक्ति का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ एक-दूसरे का सम्मान करते हुए समाज में महिला एकता और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
इस आयोजन में समाज की अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य महिलाओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष हेमलता नागले, अध्यक्ष ऋतु चौहान, सचिव आरती डेहरिया, कोषाध्यक्ष सुमीना बचले, उपाध्यक्ष नीलू बामने जी, मुख्य सलाहकार सरिता बचले जी और संयुक्त सचिव गंगा बचले विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को फूल माला पहनाकर, तिलक लगाकर और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
– संगठन की मजबूती का दिखा प्रभाव
इस अवसर पर सह कोषाध्यक्ष रश्मि पंडोले, उपाध्यक्ष मंजू पंडोले, सदस्य अंजली बचले, उपाध्यक्ष सोनम बचले, कार्यकारी अध्यक्ष अनीता गोहे और साधना बचले ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में कविता बचले, रिशा बचले, सुनिता चौहान, पम्मी सेमरे, निलिमा उपराले, संतोषी बिसन्दरे, निर्मला बचले, पुष्पा बचले और सुशीला चौहान सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया, जिससे आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई।
– समाज को मिला सशक्त संदेश
पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं की एकता, आपसी सहयोग और सम्मान का जो स्वरूप देखने को मिला, उसने यह स्पष्ट कर दिया कि मेहरा समाज महिला महासंघ बैतूल परंपराओं को संजोए हुए है, महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी निरंतर अग्रसर है।




