लोहारिया में 20 मार्च से श्रीमद् भागवत कथा, कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ।

बैतूल। ग्राम लोहारिया में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 20 मार्च शुक्रवार से शुरू होगा। आयोजन का शुभारंभ प्रातः 10 बजे कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। कथा व्यास पंडित सुखदेव शर्मा द्वारा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथा का वाचन किया जाएगा। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन का समापन 26 मार्च गुरुवार को हवन व पूर्णाहुति के साथ होगा। कार्यक्रम का आयोजन जागरे परिवार द्वारा किया जा रहा है।




