समाजसेवा, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता में योगदान देने वाली 70 महिलाओं को मिला नारी शक्ति सम्मान।

शारदा माता पूजन से शुरू हुआ कार्यक्रम, ताप्ती आनंद क्लब ने किया आयोजन माताओं का ताप्ती जल से पैर पखारकर किया गया सम्मान ।स्वर्गीय सुरभि खंडेलवाल को भी दी श्रद्धांजलि।

बैतूल। मां शारदा सहायता समिति और आनंद विभाग मध्यप्रदेश के राज्य आनंद संस्थान से संबद्ध ताप्ती आनंद क्लब द्वारा नेहरू युवा केंद्र में मातृशक्ति सम्मान का अभिनव कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय संस्कृति में महिलाओं के सम्मान को सर्वोच्च स्थान देने की परंपरा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में माताओं का ताप्ती जल से पैर पखारकर सम्मान किया गया और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 70 महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत शारदा माता के पूजन से हुई। पूर्व मंडी अध्यक्ष श्रीमती सरोज देवी शुक्ला, समाजसेवी श्रीमती कुसुम किलेदार, डॉक्टर मयूरी मंडलेकर, जिला संपर्क अधिकारी आनंद विभाग महेश गुंजेले, डॉक्टर भावना कवड़कर, डॉक्टर सुषमा सोनी, प्राचार्य श्रीमती नीतू माहोरे, वाइस ऑफ बीना श्रीमती जूही रावत, महिला अध्यक्ष श्रीमती हेमसिंग चौहान और पार्षद नंदिनी तिवारी ने पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं का पुष्पवर्षा, तिलक, आरती और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्रीमती सरोज देवी शुक्ला और श्रीमती कुसुम किलेदार का भारतीय परंपरा के अनुसार ताप्ती जल से पैर पखारकर सम्मान किया गया। शैलेंद्र बिहारिया, हिमांशु सोनी, पंजाबराव गायकवाड़, निमिष मालवीय, डॉक्टर सागर बिनझाड़े, प्रीतम सिंह मरकाम, सुनिल पंडाग्रे, सुभाष सिंह ठाकुर और ओमप्रकाश साहू ने यह सम्मान किया। पंडित श्रीराम तिवारी ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन कराया। इस भावुक क्षण में कई माताओं की आंखें नम हो गईं।

इसके बाद समाज में बाल विवाह उन्मूलन, रक्तदान, स्वच्छता और समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं, ऑटो चालक महिलाओं, लोको पायलट, डॉक्टर महिलाओं और आत्मनिर्भर महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान 2026 प्रदान किया गया। कार्यक्रम में माचना समिति, लायंस क्लब और प्रदीपन संस्थान को भी सम्मानित किया गया।

नारी शक्ति के रूप में श्रीमती सुषमा सोनी, श्रीमती प्रमिला धोत्रे, श्रीमती निमिषा शुक्ला, श्रीमती पूनम धोटे, श्रीमती सरिता राठौड़, श्रीमती नूतन जैन, श्रीमती दर्शना सोलंकी, श्रीमती रुकमणि सुनारे, श्रीमती कल्पना माझी, श्रीमती कंचन मिश्रा, कैंसर फाइटर पूजा अमझरे, चंद्रप्रभा चौकीकर, पत्रकार नीता वराठे और प्रिया पाल का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुदामा सूर्यवंशी, गिरधारी मालवीय, जगदीश किरोदे, कृष्णा चौधरी, हरिशंकर धुर्वे, जलदीप वर्मा, संतोष पवार और ज्ञानदेव साहूकार की भी सहभागिता रही।

मंच संचालन संगीता राठौड़ और दीपा मालवीय ने किया। शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए मनीष धोटे, सर्वेश दीक्षित और प्रकाश मकोड़े द्वारा उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर मयूरी मंडलेकर ने कहा कि आज के समय में भी भारतीय नारी अपनी प्रतिभा और परिश्रम से हर क्षेत्र में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और नारी सम्मान की यह परंपरा समाज के नैतिक मूल्यों को मजबूत करती है।

इस अवसर पर चंचल पांसे, कमलती चौहान और संगीता राठौड़ ने सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री स्वर्गीय सुश्री सुरभि खंडेलवाल को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button