बढ़ती उम्र के साथ शारीरिक समस्याओं को महिलाएं न करें नजरअंदाज: डॉ. महिमा सोनवानी।  श्री बालाजी इंस्टिट्यूट में आयोजित महिला दिवस के मंच से की अपील।

बैतूल। श्री बालाजी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट बैतूल के सभागृह में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के आयोजन में सिटी हॉस्पिटल बैतूल की मुख्य चिकित्सक डॉ. महिमा सोनवानी ने इंजीनियरिंग छात्राओं एवं महिला स्टाफ को जानकारी साझा करते हुए कहा कि अपनी बढ़ती उम्र के साथ शारीरिक समस्याएं भी पनपती है, कभी-कभी यह समस्याएं गंभीर बीमारियों का कारण बनती है तो इसे नजर अंदाज करने के बजाय बेहिचक होकर महिला चिकित्सक से सलाह ले। महाविद्यालय वूमेन रिएड्रेसल कमेटी की कोऑर्डिनेटर प्रो. मीना सुने एवं सहयोगी प्रो. सोनाली राठौर, जिनके प्रयासों से यह कार्यक्रम का आयोजन हुआ, उनसे प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम महिलाओं के अधिकारों एवं जागरूकता के उद्देश्य प्रतिवर्ष महाविद्यालय में आयोजित होता है एवं प्रतिवर्ष एक ऐसी महिला वक्ता को आमंत्रित किया जाता है जो समाज में अपनी योग्यता का लोहा मनवा चुकी है, ताकि उनके माध्यम से इंजीनियरिंग छात्राओं एवं साथी स्टाफ को मार्गदर्शन मिल सके। उसी तर्ज पर इस वर्ष डॉ. महिमा सोनवानी जो कि सिटी हॉस्पिटल की मुख्य चिकित्सक है, को आमंत्रित किया गया था। प्रो. सुने ने बताया कि एक दिवस पूर्व मधुबाला देशमुख रिटायर्ड लेक्चर एक्सीलेंस स्कूल बैतूल ने छात्राओं एवं साथी स्टाफ को भविष्य में समाज उत्थान के लिए निस्वार्थ सेवा करने हेतु प्रेरित किया था।

डॉ. सोनवानी ने छात्राओं की किशोरावस्था से लेकर योवनावस्था व उसके पश्चात शेष जीवन के विभिन्न पड़ाव में विभिन्न छोटी-मोटी गलतियों के के कारण उत्पन्न बीमारियों एवं उनसे निजात पाने एवं समय रहते सावधानी बरतने पर विस्तार से जानकारी साझा की। जिससे कि समाज का एक अभिन्न पहलू माने जाने वाली महिलाए स्वस्थ्य एवं सभ्य समाज का निर्माण करने के लिए अपना योगदान दे सके।

कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.जे. शाह, वाइस प्रिंसिपल प्रो. शशांक मने, प्रो. वी.के. पांडे, एकेडमिक डीन प्रो. भावेश खासदेव, प्रो. नीलेश मिश्रा, प्रो. कपील पड़लक, प्रो. राजेश बारंगे, प्रो. हेमंत बडोदे, प्रो. पंकज सिंह सिसोदिया द्वारा आमंत्रित अतिथि डॉ सोनवानी सहित समस्त महिला स्टाफ का पुष्प गुच्छ द्वारा अभिवादन किया गया। डॉ. शाह ने माननीय अतिथि का कृतज्ञ शब्दों से अपनी अमूल्य उपस्थिति हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा मनोरंजन प्रस्तुतियां दी गई एवं स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर सहित महिला स्टाफ में प्रो. दीपिका मालवी, प्रो. कंचन नरवरे, प्रो. उर्मिला घरजले, प्रो. दीक्षा राठौर, प्रो. पुष्पा मोंगरकर, प्रो. रिशु दागी, प्रो. तनुश्री पटेल आदि ने आमंत्रित वचनों को जीवन में उतारने एवं आत्मसात करने हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button