क्षत्रिय लोनारी कुनबी समाज महिला संगठन ने महिला शक्ति का किया सम्मान।  विभिन्न जोनों की महिलाओं ने संभाली जिम्मेदारी, फैंसी ड्रेस, नृत्य और गीतों की दी प्रस्तुति ।

बैतूल। क्षत्रिय लोनारी कुनबी समाज महिला संगठन ने 9 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हर्षिता मानकर, भावना गलफट, मीना मोहने और कविता पारखे उपस्थित रहीं। समारोह में महिलाओं और प्रतिभागियों ने फैंसी ड्रेस, नृत्य और गीतों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की निर्णायक की भूमिका शुभांगी जैन और संध्या जैन ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन योगिता ताई गायकवाड़ और अरुणा ताई पाटनकर ने प्रभावी ढंग से किया। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं चार जोन सावित्रीबाई फुले जोन, जिजामाता जोन, लक्ष्मीबाई जोन और अहिल्याबाई जोन के प्रभारियों ने संभाली। सावित्रीबाई फुले जोन से प्रवीणा कुबड़े और वंदना काले, जिजामाता जोन से विभा वागद्रे और सोनाली वागद्रे, लक्ष्मीबाई जोन से शेवंती ताई माकोडे और राजेश्वरी खंडागरे तथा अहिल्याबाई जोन से मनीषा कनाठे और सुमित्रा माकोडे ने व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाई। संयुक्त प्रभारी मुक्ता लोखंडे और ममता ताई बारस्कर का भी विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में संरक्षक मंडल की चंद्रकांता लिखितकर, वन्दना ताई देशमुख, चंद्रकला ताई गावंडे, माधुरी ताई साबले, प्रभाताई वागद्रे, जयाताई मानकर, कल्पना ताई धोटे, अलका लिखितकर, मधुबाला देशमुख, लता देशमुख तथा पूर्व अध्यक्ष संगीता घोड़की और रेखा बारस्कर का भी सहयोग मिला। महिला संगठन की ओर से मधुबाला ताई देशमुख, जिन्हें मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है, उनका भी महिला दिवस के अवसर पर विशेष सम्मान किया गया।

– समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं महिलाएं

महिला संगठन की अध्यक्ष सिद्धलता ताई महाले ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की महिलाओं को संगठित रहकर एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए, तभी समाज मजबूत बनता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कार और एकता के माध्यम से महिलाएं समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं। सिद्धलता ताई माहले ने महिलाओं से सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और समाज के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठित महिला शक्ति ही समाज की असली ताकत है और इसी एकता से समाज निरंतर प्रगति की ओर बढ़ सकता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला संगठन की अध्यक्ष सिद्धलता ताई महाले, उपाध्यक्ष सुनीता देशमुख, सहउपाध्यक्ष संगीता चढ़ोकर, सचिव ज्योति बारस्कर, कोषाध्यक्ष वंदना ताई पंडाग्रे, सहकोषाध्यक्ष दीपक ताई वागद्रे, सहसचिव अल्का वागद्रे, संयुक्त सचिव दुर्गा गावंडे तथा कार्यकारिणी की सभी बहनों का विशेष योगदान रहा। पूरे कार्यक्रम में समाज की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button