ग्रेच्युटी के नाम पर वसूली नहीं कर रहा संगठन: प्रकाश माण्डवे। पेंशनर्स से अपील, अफवाहों और भ्रामक जानकारी से रहें सतर्क।

बैतूल। मध्यप्रदेश बिजली पेंशनर्स एसोसिएशन बैतूल के संगठन सचिव विद्युत मंडल प्रकाश माण्डवे ने जिले के समस्त पेंशनर्स से विशेष आग्रह करते हुए कहा है कि उच्च न्यायालय जबलपुर में 25 लाख रुपये ग्रेच्युटी राशि दिलवाने के नाम पर संगठन द्वारा किसी भी प्रकार की वसूली नहीं की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संबंध में संगठन की ओर से पेंशनर्स को न तो गुमराह किया जा रहा है और न ही कोई झूठा भरोसा दिया जा रहा है।
प्रकाश माण्डवे ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराने के नाम पर 25 लाख रुपये ग्रेच्युटी दिलाने की बात कहकर पेंशनर्स को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने सभी पेंशनर्स साथियों से अपील की है कि ऐसी किसी भी भ्रामक जानकारी, अफवाह या आर्थिक मांग के झांसे में न आएं और पूरी सतर्कता बरतें।




