निःशुल्क पंचकर्म चिकित्सा शिविर 10मार्च से । शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं आयुष विंग में महिला-पुरुष आयुर्वेद विशेषज्ञ देंगे सेवाएं।

त्वचा रोग, मोटापा, जोड़ों का दर्द, लकवा व अनिद्रा सहित कई रोगों का होगा उपचार

 

 

बैतूल। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं आयुष विंग बैतूल में बसंत ऋतु के अवसर पर निःशुल्क पंचकर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के लिए आज 11 मार्च से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ किया जाएगा।

इस दौरान त्वचा रोग, मोटापा, पेट के रोग, जोड़ों का दर्द, लकवा रोग, अनिद्रा सहित विभिन्न बीमारियों के मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। रोग के अनुसार स्नेहन, स्वेदन, वमन, विरेचन, बस्ति, शिरोधारा एवं नस्य जैसी विशेष पंचकर्म क्रियाएं कराई जाएंगी।

शिविर में महिला एवं पुरुष आयुर्वेद विशेषज्ञों द्वारा मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान की जाएगी। जिला आयुष अधिकारी ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पंजीयन कराकर पंचकर्म चिकित्सा का लाभ लेने का आव्हान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button