जन अभियान परिषद ने नीमझिरी में मनाया राष्ट्रीय महिला दिवस । अंश सेवा समिति ने महिलाओं को बताया होम किचन और सब्जी उत्पादन का तरीका।

बैतूल। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत नवांकुर और प्रस्फुटन समिति ने ग्राम नीमझिरी में 8 मार्च को राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सरपंच रामरति, रोजगार सहायक, प्रस्फुटन समूह के सदस्य नकुल भुसारे, नीलू, सावी मालवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कुल 26 लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में सहायक सचिव रामदीन पिपरदे ने उपस्थित महिलाओं का फूलमाला से स्वागत किया। सम्मान स्वरूप सभी महिलाओं को उपहार दिए।
इस अवसर पर महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। अंश सेवा समिति के प्रतिनिधियों ने महिलाओं को होम किचन की जानकारी देते हुए घर पर सब्जियां कैसे लगाई जाती हैं, इसकी जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को स्वच्छता बनाए रखने और नशामुक्ति के लिए भी समझाइश दी गई। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी की।



