रविदास समाज समिति की बैठक में जिलाध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर।
12 अप्रैल को रविदास मंगल भवन में होगा निर्वाचन। नई जिला कार्यकारिणी गठन पर बनी सहमति।

बैतूल। मुलताई में रविवार 5 अप्रैल को संत रविदास मंगल भवन में श्री संत रविदास समाज विकास समिति जिला बैतूल की बैठक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत में जिलाध्यक्ष मुकेश झारे द्वारा कार्यकाल समाप्त होने पर दिए गए त्यागपत्र को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।
बैठक में नई जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी चुनाव में जिले में निवासरत वे सभी समाजजन भाग ले सकेंगे जिन्होंने किसी भी समय समिति को आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। वहीं पदाधिकारी बनने के लिए समिति का स्थाई सदस्य होना अनिवार्य किया गया है।
जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन आगामी 12 अप्रैल रविवार को प्रातः 11 बजे संत रविदास मंगल भवन मुलताई में आयोजित किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए शासकीय प्रतिनिधि के रूप में शिव प्रसाद महोबे, गजेश महोबे और नारायण पहाड़े को नियुक्त किया गया है।
समिति ने जिले के सभी समाजजनों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर अधिक से अधिक संख्या में रविदास भवन ताप्ती तट मुलताई पहुंचकर आगामी जिला अध्यक्ष के चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएं।




