आयुष विभाग में होली मिलन समारोह आयोजित।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुलाल लगाकर दीं शुभकामनाएं।

 

बैतूल। होली के उपलक्ष्य में आयुष विभाग द्वारा आयुष कार्यालय बैतूल में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आयुष विभाग के अधिकारी, चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन कर्मचारियों के बीच समन्वय और सौहार्द बढ़ाने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद और आयुष पद्धतियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर भी चर्चा की गई। समारोह का समापन सामूहिक शुभकामनाओं और मिठाई वितरण के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button