सुधीर चौकीकर बने जिला मीडिया समन्वयक।
संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने आप ने सौंपी जिम्मेदारी।

बैतूल। आम आदमी पार्टी ने संगठन की गतिविधियों को मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से सामने लाने और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देने के उद्देश्य से बैतूल जिले में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विंग के लिए नई जिम्मेदारी घोषित की है। पार्टी संगठन द्वारा जारी आदेश में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यों से जुड़े सुधीर चौकीकर को जिला कोऑर्डिनेटर (प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बैतूल) नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति के बाद सुधीर चौकीकर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी संगठन के विश्वास और साथियों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संगठन की गतिविधियों को प्रभावी तरीके से आम जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाएगा।
सुधीर चौकीकर के जिला मीडिया समन्वयक बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में अजय सोनी, शंकर पेंदाम, सपन कामला, ईश्वर दास साबले, मुकेश गायकवाड़, विनोद जगताप, श्रीराम मानकर, विशाल भालेकर, शिबू विश्वकर्मा, अशोक सोनारे, आशीष ठाकरे, रोहित पाल, रमेश भूमरकर, सुरेश जावलकर, सिराज खान, दुर्गा भूमरकर, थब्बीराम डोंगरे, अजय सरणकर, मनोहर पचोरिया, संजय खातरकर, प्रीतम भूमकर, संतोष चौकीकर, पवन मनवर सहित अन्य साथियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।




