न्यूजीलैंड से फाइनल मुकाबले से पहले महाकाल का भव्य श्रृंगार।

हमलापुर में भांग, काजू-बादाम से सजा बाबा महाकाल का दरबार।

 

बैतूल। क्रिकेट का जुनून जब आस्था से जुड़ जाता है तो माहौल और भी खास बन जाता है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज रविवार होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की जीत के लिए बैतूल के क्रिकेट प्रेमियों और प्रशंसकों ने बाबा महाकाल जी महाराज के दरबार में विशेष प्रार्थना की।

भारत और न्यूजीलैंड के फाइनल मुकाबले से पहले बैतूल के हमलापुर स्थित न्यायाधीश कॉलोनी में बाबा महाकाल जी महाराज का विशेष श्रृंगार भांग, काजू और बादाम से किया गया। पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भगवान महाकाल को सजाया गया और प्रार्थना की गई कि भारतीय टीम फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करे।

बाबा महाकाल जी महाराज का आकर्षक और भव्य श्रृंगार प्रसिद्ध मूर्तिकार सुनील प्रजापति द्वारा किया गया। उन्होंने बड़ी श्रद्धा और कलात्मकता के साथ बाबा महाकाल का श्रृंगार किया, जिसे देखने के लिए स्थानीय लोग भी पहुंचे और सभी ने मिलकर भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button