13 से 15 मार्च तक मां कर्मा मंदिर काली चट्टान में धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन ।कलश यात्रा से होगा शुभारंभ।

बैतूल। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी मां कर्मा जयंती समारोह का आयोजन 15 मार्च को मां कर्मा साहू समाज नगर समिति बैतूल के तत्वावधान में किया जाएगा। इस अवसर पर 13, 14 और 15 मार्च को तीन दिवसीय कार्यक्रम मां कर्मा मंदिर एवं कर्मा भवन प्रांगण काली चट्टान बैतूल में आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 8 बजे कलश यात्रा एवं वाहन रैली से होगी। 14 मार्च को श्री गणेश, भगवान शिव, नंदी एवं हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के साथ मां कर्मा माता की पूजा, हवन, यज्ञ और आरती संपन्न होगी।
15 मार्च रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें अतिथियों एवं वरिष्ठ नागरिकों का आगमन, दीप प्रज्ज्वलन, अतिथियों एवं दानदाताओं का सम्मान, उद्बोधन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया जाएगा तथा होली मिलन समारोह के साथ भंडारा प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
समिति द्वारा समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी तथा कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं अन्य क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त छात्र-छात्राएं अपनी अंकसूची या प्रमाण पत्र 10 मार्च तक समिति को उपलब्ध करा सकते हैं। आयोजन मां कर्मा साहू समाज नगर समिति एवं महिला मां कर्मा साहू समाज नगर समिति बैतूल द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।




