जनगणना 2027 की तैयारी: बैतूल बाजार में भवन क्रमांकन कार्य शुरू।

बैतूल बाजार। भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत नगर परिषद बैतूल बाजार में भवनों पर क्रमांक अंकित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार 25 एवं 26 फरवरी को जनगणना के प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न होने के पश्चात यह प्रक्रिया शुरू की गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी जी.आर. देशमुख के निर्देशन में अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा वार्डवार भवन क्रमांकन का कार्य किया जा रहा है। नगर परिषद प्रशासन का कहना है कि भवन क्रमांक अंकित करने से जनगणना कार्य में पारदर्शिता और सुगमता आएगी तथा प्रत्येक परिवार तक सटीक जानकारी पहुंचाने में सहायता मिलेगी।प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे कर्मचारियों का सहयोग करें, ताकि जनगणना 2027 का कार्य समयबद्ध और व्यवस्थित रूप से पूर्ण किया जा सके।




