राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बेटियों के वैज्ञानिक योगदान को मिला मंच|

जेएच कॉलेज में हुआ वूमन इन साइंस थीम पर दो दिवसीय आयोजन ...

बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैतूल में प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश काऊंसिल ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी भोपाल के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसका संचालन बॉटनी एवं माइक्रोबायोलॉजी की विभागाध्यक्ष प्रो. अर्चना सोनारे के निर्देशन में माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा किया गया।

– दो दिवसीय सत्र में प्रतियोगिताओं की धूम

दो दिवसीय सत्र के प्रथम दिन रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रेजेंटेशन और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी प्रतियोगिताओं की थीम वूमन इन साइंस केटालाइजिंग विकसित भारत रखी गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे ने अपने उद्बोधन में विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं द्वारा किए गए उल्लेखनीय योगदान की जानकारी दी और विद्यार्थियों को विज्ञान में निरंतर प्रयास करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रो. अर्चना सोनारे ने अपने संबोधन में सुनीता विलियम्स और कल्पना चावला जैसी सशक्त महिलाओं के अतुलनीय योगदान और भूमिका का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों का अनुसरण करने की प्रेरणा दी।

– 280 विद्यार्थियों की सहभागिता से सफल हुआ आयोजन

कार्यक्रम में डॉ. बी. डी. नागले, डॉ. पंकज बारस्कर, डॉ. महेन्द्र नावंगे, प्रो. दीपिका साहू, डॉ. राजकुमार चौकीकर, डॉ. प्रीतिबाला पाल, डॉ. राहुल सिंह ठाकुर, प्रो. प्रीति नावंगे, प्रो. सोनम चौधरी और सतीश वाडिवा उपस्थित रहे। लगभग 280 विद्यार्थियों की सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button