रासेयो स्वयंसेवक अदिप परते का राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन…

जयवंती हाक्सर महाविद्यालय में हुई चयन प्रक्रिया, चित्रकूट सतना में होगा शिविर शासकीय महाविद्यालय भीमपुर संयुक्त इकाई के छात्र ने बढ़ाया बैतूल का मान...

 

बैतूल। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के परिपालन में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन प्रक्रिया प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस अग्रणी स्नातकोत्तर जयवंती हाक्सर महाविद्यालय बैतूल में संपन्न हुई। चयन प्रक्रिया के बाद शासकीय महाविद्यालय भीमपुर संयुक्त इकाई के छात्र अदिप परते का चयन चित्रकूट, जिला सतना के लिए किया गया है। चयन की सूचना मिलते ही महाविद्यालय में हर्ष का वातावरण बन गया।

संस्था प्राचार्या डॉ. बबीता राय ने कहा कि रासेयो स्वयंसेवक अनुशासन के साथ नियमित दैनिक गतिविधियों में भाग लेते हुए सामाजिक कार्य, सर्वे कार्य रिपोर्ट, विशेष शिविर, एक दिवसीय कैम्प और अन्य गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता दर्ज करते हैं, जिससे उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संदीप राने ने कहा कि स्वयंसेवकों को सही दिशा, अनुशासन, सामाजिक जुड़ाव, स्वच्छता कार्य तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के माध्यम से मानसिक रूप से सक्षम बनाया जाता है, ताकि वे हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें।

क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अभिनित सरसोदे और डॉ. रविकांत पाटिल ने नियमित गतिविधियों, एनएसएस गीत, शिविर और स्लोगन सहित विभिन्न जानकारियां साझा कीं। इस अवसर पर श्रीमती मोहनवती मोंगरे, गोविंद गुजरे, मेघराज मोंगरे, पंकज सोनी, अंकित कहार और अंकित चौरे ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने अदिप परते को राज्य स्तरीय शिविर चयन पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button