निखिल पारद्वेश्वर मंदिर में सूर्य पुत्री मां ताप्ती के तीर्थ जल से शिवलिंग का किया अभिषेक…

रामापूरा डंडार, हांडी पानी चुटकोरा और खरवार डंडार मंडल ने दी शानदार लोक नृत्य की प्रस्तुति.

 

बैतूल। जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर ग्राम चिखलार के निखिल पारद्वेश्वर मंदिर में सूर्य पुत्री मां ताप्ती के तीर्थ जल से शिवलिंग का विधिवत अभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। धार्मिक आस्था और परंपरा से जुड़े इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे वातावरण में भक्ति का संचार रहा।

कार्यक्रम के दौरान रामापूरा डंडार मंडल, हांडी पानी चुटकोरा मंडल तथा खरवार डंडार मंडल ने पारंपरिक लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। आदिवासी संस्कृति की झलक दिखाती इन प्रस्तुतियों ने आयोजन को विशेष बना दिया और उपस्थित जनसमुदाय ने उत्साह के साथ सराहना की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से झामसिंह बारस्कर, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग बैतूल, आदिवासी ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुर संदीप बारस्कर, झनकलाल मवासे, कमलेश काजले, रामचरन बारस्कर, विरेंद्र प्रताप बारस्कर सरपंच सालीमेट, बब्लू गोलू, दिवान सिंह, राजकुमार बारस्कर उपाध्यक्ष, इमरत काजले उपाध्यक्ष, प्यारेसिंह कास्दे, राजकुमारी राधा वादना, आरती तथा श्रीमती विलकिस बारस्कर जिला सदस्य बैतूल उपस्थित रहे।

धार्मिक अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ और श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन ने एक बार फिर जिले में धार्मिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button