संत तुकाराम चरित की भव्य प्रस्तुति आज ।

वेद नाट्य संस्थान उज्जैन देगा प्रस्तुति।

 

बैतूल। सांस्कृतिक नगरी बैतूल में मराठी संत परंपरा की अमूल्य धरोहर मंच पर साकार होने जा रही है। मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग की मराठी साहित्य अकादमी द्वारा आज रविवार 22 फरवरी को सायं 7 बजे तुका म्हणे के अंतर्गत संत तुकाराम चरित की भव्य नाट्य प्रस्तुति आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय जयवंती हॉक्सर पीजी कॉलेज बैतूल के सभागार में होगा।

नाटक की प्रस्तुति वेद नाट्य संस्थान उज्जैन द्वारा लगभग 30 से अधिक कलाकारों के दल के माध्यम से की जाएगी। संत तुकाराम चरित का लेखन एवं निर्देशन प्रसिद्ध रंगकर्मी विकास चौहान ने किया है। मंचन में संत तुकाराम के जीवन, संघर्ष, अटूट भक्ति और समाज सुधार के संदेश को प्रभावशाली अभिनय, सजीव संगीत और सशक्त संवादों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। पारंपरिक वेशभूषा और सुसज्जित मंच सज्जा के साथ यह प्रस्तुति दर्शकों को भक्ति काल की अनुभूति कराएगी।

मराठी संत साहित्य की समृद्ध परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल का सहयोग प्राप्त है। मराठी साहित्य अकादमी के निदेशक संतोष गोडबोले ने जिले के साहित्य प्रेमियों, विद्यार्थियों और कला रसिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रहेगा।

बैतूल में इस सांस्कृतिक संध्या को लेकर कला प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button