श्री विनायकम स्कूल ने आयोजित किया पैरेंट ओरिएंटेशन कार्यक्रम:
बैतूल ।श्रेष्ठतम शिक्षा देने के रजत जयन्ती वर्ष में प्रवेश करने जा रहे जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान श्री विनायकम स्कूल में नर्सरी से कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम (पैरेंट ओरिएंटेशन) बड़े ही सफल और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को नए सत्र की शैक्षणिक योजनाओं, शिक्षण पद्धति, बच्चों के समग्र विकास तथा स्कूल की गतिविधियों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम की शुरुआत अभिभावकों के उष्म स्वागत के साथ हुई। तत्पश्चयात् पालकों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद विद्यालय प्राचार्य ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि आरंभिक कक्षाएं किसी भी बच्चे के भविष्य की मजबूत नींव होती हैं, इसलिए स्कूल की प्राथमिकता सर्वांगीण विकास के मॉडल पर आधारित शिक्षा प्रदान करना है।

विद्यालय प्राचार्य ने प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से अकादमिक योजनाओं, गतिविधि-आधारित शिक्षण,मूल्य शिक्षा, खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों,सुरक्षित और सकारात्मक विद्यालय वातावरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के उन्मुखीकरण कार्यक्रम बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में श्री विनायकम स्कूल के डायरेक्टर संजय राठौर ने अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपका सहयोग और विश्वास ही हमारे लिए प्रेरणा है।




