कुनबी समाज ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती, बैतूल में निकली भव्य शोभायात्रा:

बैतूल। क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज संगठन बैतूल के तत्वावधान में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे जिला चिकित्सालय में अंकुरित आहार वितरण से की गई। इसके बाद मानस नगर स्थित शिवाजी संस्कृतिक भवन में शिवाजी महाराज के छायाचित्र की पूजा-अर्चना कर विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।

शोभायात्रा में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत-अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत शिवाजी चौक में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
इसके बाद छत्रपति शिवाजी ऑडिटोरियम में विशाल सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शिवाजी महाराज के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत पुष्पहार, शाल और श्रीफल भेंट कर किया गया। सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति छत्रपति शिवाजी विद्या मंदिर की बालिकाओं ने दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक डॉ पी आर बोडखे ने की। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर रहीं। विशेष अतिथि मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ राजेंद्र देशमुख, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष पंढरी डांगे राजेश बारस्कर, पूर्व अध्यक्ष दिनेश मस्की, विधि सलाह सलाहकार समिति अध्यक्ष मधुकर मस्की, गायत्री परिवार के उत्तम गायकवाड, कुनबी समाज बैंक के अध्यक्ष संजय पाटणकर, महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती सिद्धलता महाले, समाजसेवी डॉ एनआर साबले, बीआर खंडाग्रे, संरक्षक एस वाय पांसे, बसंत माकोड़े, कैलाश ठाकरे, एस एस पंडाग्रे, नरेश फाटे, समाज संगठन जिला अध्यक्ष प्रवीण ठाकरे, सेवा संगठन अध्यक्ष मुन्ना मानकर, बडोरा संगठन अध्यक्ष प्रशांत साद, डॉ कृष्ण पाटणकर, एआर बोहरपी की उपस्थिति में आयोजन सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए समाज के उत्थान में सहयोग देने का संकल्प लिया। उत्तम गायकवाड, डॉ पी आर बोडखे और प्रवीण ठाकरे ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन रविशंकर पारखे, व्ही एन बारस्कर और नारायण चढ़ोकार ने किया। आभार प्रदर्शन सुरेश गायकवाड़ और नामदेव बास्कर ने किया। समाज के सभी सामाजिक बंधुओं और संगठन के पदाधिकारियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




