सरकारी हेडपंप में मोटर डालकर प्राइवेट काम का आरोप|

नपा की पेयजल टंकी निर्माण में साठगांठ से राजस्व हानि का दावा| शिवसेना जिला अध्यक्ष का आरोप- सीएमओ को शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई|

बैतूल। शहर के राजेंद्र वार्ड चुन्नी ढाना में नगर पालिका द्वारा पेयजल आपूर्ति के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। वार्डवासियों के साथ शिवसेना जिला अध्यक्ष विजेंद्र गोले ने निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया है।

विजेंद्र गोले का कहना है कि नगर पालिका की लापरवाही का सीधा फायदा ठेकेदार उठा रहा है। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य में नियमों की अनदेखी की जा रही है और जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्राइवेट काम के लिए नगर पालिका के सरकारी हेडपंप में मोटर नहीं डाली जा सकती, फिर भी ऐसा किया जा रहा है। इससे सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग हो रहा है।

विजेंद्र गोले ने बताया कि इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को जानकारी दी गई है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे वार्डवासियों में नाराजगी बनी हुई है।

– तीन लाख के नुकसान की आशंका

विजेंद्र गोले ने आरोप लगाया कि नगर पालिका और ठेकेदार की साठगांठ के कारण सरकारी राजस्व को कम से कम तीन लाख रुपये का चूना लगाया जा रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button