हाजियों का प्रशिक्षण और टीकाकरण कैंप 17 फरवरी को :
हज यात्रियों को मंगलवार को लगेंगे सुरक्षा टीके,दिया जाएगा यात्रा का प्रशिक्षण इस साल बैतूल के 70 हाजी करेंगे हज यात्रा|

बैतूल। जिले से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का टीकाकरण और प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 फ़रवरी मंगलवार को कोकाश लॉन रानीपुर रोड पर आयोजित किया जाएगा। जिला हज कमेटी के शेख सलीम, नूर पाशा ने बताया कि इस साल जिले भर से करीब 70 लोग हज यात्री हज पर जा रहे हैं। जिसमें मध्य प्रदेश हज कमेटी से जिले से 53 लोग और 17 प्राइवेट टूर से हज यात्रा पर जायेंगे पिछले सालों की तरह इस बार भी हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए सुरक्षा टीके लगाने और प्रशिक्षण का कार्यक्रम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा और हज कमेटी की तरफ से रखा गया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी हज यात्रियों को टीके लगाएगी। इसके अलावा सभी प्राइवेट टूर वाले और हज कमेटी एमपी के हज यात्रियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ साथ हज यात्रा से जुड़े अरकान, मसाइल मौलानाओं के जरिए बताए जाएंगे। वहीं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी, यात्रा संबंधी नियम, एहराम बांधने का तरीका,अरकाने हज पर भी रौशनी डाली जाएगी। शेख आसिफ ने सभी हाजियों से अपने आवश्यक दस्तावेज,पहचान पत्र एवं हज यात्रा से जुड़े कागजात साथ लेकर समय पर उपस्थित होंने की गुज़रिश की है, ताकि प्रशिक्षण और टीकाकरण की प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से हो सके।




