Up News : योगी जी माफ करना, गलती म्हारे से हो गई...' तख्ती लेकर सरेंडर करने थाने पहुंचा लूट का आरोपी

Sorry Yogi ji, I made a mistake...' Accused of robbery reached the police station to surrender with a placard

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में लूट के आरोपी ने थाने पहुंचकर अलग अंदाज में सरेंडर किया। इस दौरान उसने हाथ में तख्ती ले रखी थी, जिस पर लिखा था , ‘योगी जी माफ करना, गलती म्हारे से हो गई। यह मामला मंसूरपुर थाना क्षेत्र का है। इससे पहले भी डर की वजह से कई अपराधी थाने पहुंचकर सरेंडर कर चुके हैं।

बता दें कि मुजफ्फरनगर में मंगलवार देर शाम चेकिंग के दौरान पुलिस की बाइक सवार 3 बदमाशों से मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, वहीं अन्य बदमाशों को भी पुलिस ने दबोच लिया था, इस दौरान तीसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने गिरफ्त में आए बदमाशों के कब्जे से लूट और चोरी की तीन बाइक, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया था। बदमाशों पर लूट व चोरी के छह केस दर्ज हैं। सीओ के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान अजय निवासी बागपत पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया था ।

News source : asianetnews

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button