पेंशन की गारंटी और महंगाई राहत की मांग को लेकर विद्युत पेंशनर्स ने दिया धरना

भेदभावपूर्ण रवैये के खिलाफ एकजुट हुआ पेंशनर्स मोर्चा

बैतूल। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को विद्युत पेंशनर्स की दो सूत्रीय मांगों को लेकर लिंक रोड स्थित कैम्पेन हाउस परिसर में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर एसोसिएशन बैतूल ने प्रोग्रेसिव पेंशन एसोसिएशन बैतूल, वरिष्ठ नागरिक मंच और प्रबुद्ध नागरिक संघ के साथ मिलकर भागीदारी की।

पेंशन की गारंटी तथा केंद्र के समान घोषित दर और दिनांक से महंगाई राहत लागू करने की मांग को लेकर वक्ताओं ने शासन के भेदभावपूर्ण रवैये पर नाराजगी जताई। एसोसिएशन के सचिव एम.एम. अंसारी, प्रोग्रेसिव पेंशन एसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष अशोक बोरखड़े, अध्यक्ष सुंदरलाल कडवे, सचिव शिवचरण हजारे, सी.एम. साहू, बी.पी. धामोडे, आर.डी. यादव, प्रकाश मांडवै, सरस्वती खांडवे, दिलीप श्रीवास, ललित सिसोदिया, रियाज खान, प्रेमलाल बारंगे, ए.के. मित्रा, रमेश मंसूरिया और मोतीराम जवने सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि पेंशनर्स की मांगों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगामी हर संघर्ष में सभी संगठन एकजुट रहेंगे।

– रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

धरने के बाद रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन महाप्रबंधक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बैतूल को सौंपा गया। बैतूल प्रवास पर आए प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को भी प्रोग्रेसिव पेंशन एसोसिएशन के पदाधिकारी अशोक बोरखड़े, सुंदरलाल कडवे तथा विद्युत पेंशनर एसोसिएशन के सचिव एम.एम. अंसारी ने प्रतिनिधिमंडल के साथ दो सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।

धरना-प्रदर्शन में नरेश शाह, इशाक खान, देवीसिंह चौहान, जीवन विश्वकर्मा, अशोक गुल्हाने, दिनेश कालभोर, ए.के. कुलकर्णी, लक्ष्मण नाचने, गयाप्रसाद दीवान, जीवन पवार, प्रेमलाल पवार, अनिल भार्गव, भरत मालवीय, सैयद शमशेर अली, ए.के. गोहिते, आर.के. साकरे, माखन जैतपुरे, रघुनाथ सागरे, विनोद मंगरुलकर, एच.सी. यादव, पृथ्वी सिंह ठाकुर, जगन्नाथ लोखंडे, प्रभाकर जैन, भीमराव सातनकर, तानसिंह सोलंकी, भवानी प्रसाद सिसौदिया, विजय कडवे, मुन्नालाल साहू, हरिशंकर सिसोदिया, सरजेराव पडलक, सरजे पवार, महादेव देशमुख, आर.के. जैन, शीला मालवीय, रेखा नागले, सोमती बारसकर, उर्मिला यादव, कमला बाई, सुनीता घोघरे, शारदा साहू, शुराला देशमुख सहित 200 से अधिक पेंशनर्स शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button