बैतूल की जांबाज बेटियां असम राइफल्स में चयनित

बैतूल। शहर के विनोबा नगर की दो बेटियों कुमारी प्रेरणा साहू एवं कुमारी आरती मालवीय का चयन असम राइफल्स में हुआ है। प्रेरणा और आरती अब राष्ट्र सेवा के पावन कर्तव्य का निर्वहन करेंगी। उनका प्रशिक्षण 15 फरवरी से प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण के लिए वे आज 12 फरवरी को दोपहर 1:50 बजे पुरी–जोधपुर एसएफ एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा प्रस्थान करेंगी।

इस अवसर पर सभी परिजन, मित्रगण एवं शुभचिंतकों से आह्वान किया गया है कि वे बैतूल रेलवे स्टेशन पहुंचकर दोनों बेटियों से मिलें और उन्हें आशीर्वाद प्रदान करें। परिवार एवं समाज ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे अपने कर्तव्य पथ पर सदैव सफल हों और परिवार, समाज तथा राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button