ब्लॉक स्तरीय सत्संग भजन प्रतियोगिता में विभिन्न मंडलों ने दी शानदार प्रस्तुति
एकल शिक्षा अभियान अंतर्गत सत्संग-भजन महोत्सव का हुआ आयोजन

ब्लॉक स्तरीय सत्संग भजन प्रतियोगिता में विभिन्न मंडलों ने दी शानदार प्रस्तुति
चिचोली में एकल श्री हरि सत्संग भजन प्रतियोगिता संपन्न, संस्कार शिक्षा का दिया संदेश
फोटो –
बैतूल।
संस्कार शिक्षा के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए एकल अभियान के अंतर्गत अंचल बैतूल (संभाग महाकौशल) के संच चिचोली में एकल श्री हरि सत्संग भजन प्रतियोगिता का आयोजन एकल अभियान संच समिति चिचोली द्वारा किया गया। जिसमें एक दर्जन से अधिक भजन मंडल और रामायण मंडलों ने भाग लेकर भक्ति गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकगण उपस्थित रहे और पूरे आयोजन के दौरान भक्ति का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में केन्द्रित व्यास प्रशिक्षण टोली के राधेश्याम यादव, संभाग सत्संग व्यास नीरेंद्र शरण, अंचल व्यास, खेमचंद शरण विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके मार्गदर्शन में प्रतियोगिता सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।
चिचोली समिति से शांतिबन गोस्वामी, नीतेश आवलेकर, बंटी देशमुख, दिलीप यादव, राधेश्याम पटवा, संच रानी गुप्ता, मंजू राठौर, समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र बावने, संयोजक सुशील पाल सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही। सभी पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
– इन मंडलों ने दी प्रस्तुति
प्रतियोगिता में गायत्री महिला भजन मंडल, एकादशी महिला मंडल, शिव शक्ति रामायण मंडल, साधुबाबा मंडल चुडिया, राजेश्वरी मंडल मलाजपुर, राधा-रानी भजन मंडल साबाढाना, श्रीराम रामायण मंडल चुना हजुरी, ज्वाला देवी महिला मंडल, संस्कार बालिका भजन मंडल, कृष्ण भजन मंडल सहित अन्य मंडलों ने पारंपरिक वेशभूषा में गीत-संगीत के साथ शानदार भक्ति प्रस्तुतियां दीं।
– विजेताओं को किया गया सम्मानित
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता टीमों को शिल्ड और प्रणाम पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। मंच से सभी मंडलों की सराहना की गई और दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।




