जेएच कॉलेज की एनएसएस इकाई ने सिमोरी में चलाया स्वच्छता और नशा मुक्ति अभियान


बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस जेएच कॉलेज बैतूल की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई द्वारा ग्राम सिमोरी में सात दिवसीय विशेष शिविर का सफल आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम अधिकारी प्रो.शंकर सातनकर ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण परिवेश में सेवा भावना को मजबूत करना, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।
शिविर की शुरुआत प्रतिदिन प्रातः जागरण के साथ की जा रही है। इसके बाद स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया जाता है। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कैंपस एवं ग्राम क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों के सहयोग से आसपास फैले पानी पाउच एवं प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर सुरक्षित रूप से बंदीकरण किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान में ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
शिविर के अंतर्गत आयोजित बौद्धिक सत्रों में सामाजिक सरोकारों को प्रमुखता दी गई। नशा मुक्ति विषय पर आयोजित कार्यशाला में सेवानिवृत्त शिक्षक श्री चौहान, डॉ. मनोज घोरसे एवं प्रो.दुर्गेश राने ने सहभागिता कर छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव तथा समाज में इसके बढ़ते खतरे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एसएस चौहान ने विद्यार्थियों से नशा मुक्त जीवन अपनाने और समाज को जागरूक करने का आह्वान किया।
योग एवं ध्यान सत्र में जिला महाविद्यालय बैतूल के पूर्व जिला संगठन डॉ. सुखदेव डोंगरे तथा श्रीमती भागीरथी डोंगरे ने दैनिक जीवन में ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक सोच विकसित करने के उपाय बताए।
शिविर के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी ग्रामवासियों की सहभागिता देखने को मिली। प्रो.शंकर सातनकर ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य सेवा कार्य के साथ विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता का विकास करना भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button