भाजपा नेता राजू अनुराग पंवार ने किया पटेल एग्रो एजेंसी का शुभारम्भ

बैतूल। मुलताई क्षेत्र के चौरे परिवार द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पटेल एग्रो एजेंसी का शुभारंभ किया गया। एजेंसी का उद्घाटन गुरुवार को भाजपा नेता राजू अनुराग पंवार द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर चौरे परिवार के सदस्य, ग्रामीणजन एवं क्षेत्र के अनेक शुभचिंतक उपस्थित रहे। एजेंसी के संचालक तरुण चौरे एवं राजेश चौरे ने बताया कि उनकी प्राथमिकता स्थानीय किसानों और ग्रामीणों को उचित दामों पर उच्च गुणवत्ता के कृषि यंत्र उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अब तक ग्रामीणों को अच्छी क्वालिटी के यंत्र हेतु गांव से दूर शहरों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की परेशानी होती थी। लेकिन अब गांव में ही एजेंसी खुल जाने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
उद्घाटन अवसर पर भाजपा नेता राजू अनुराग पंवार ने कहा कि खेती में अच्छी पैदावार के लिए विश्वसनीय कंपनियों के खाद-बीज व कृषि यंत्र का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। चौरे परिवार द्वारा शुरू की गई यह पहल किसानों के हित में एक सराहनीय और स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने एजेंसी के सफल संचालन के लिए परिवार को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रताप सिंह रघुवंशी, अर्जुन सिंह रघुवंशी सहित चौरे परिवार के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।




