यूरो किड्स स्कूल में रिदम 2025-26 वार्षिक दिवस आयोजित
छोटे हाथ बड़े बदलाव थीम पर हुआ पहला वार्षिक समारोह

बैतूल। यूरो किड्स स्कूल अवस्थी कॉलोनी बैतूल में वार्षिक दिवस समारोह रिदम 2025-26 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम छोटे हाथ बड़े बदलाव यानी लिटिल हैंड्स बिग चेंज रखी गई थी। स्कूल के निदेशक मुरलीधर नायर एवं श्रीमती भाव्या नायर ने बताया कि यह स्कूल का पहला वार्षिक समारोह था, जिसमें बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अध्यक्ष सुधाकर पवार, खंडवा की वन संरक्षक सुश्री बासु कनोजिया, प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती मीरा एंथोनी एवं विकास मिश्रा प्रदेश भाजपा मंडल अध्यक्ष रहे। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
भाजपा अध्यक्ष सुधाकर पवार ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि माता-पिता बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत होते हैं और उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती मीरा एंथोनी ने भी बच्चों की प्रस्तुति की प्रशंसा की तथा शिक्षकों की क्रिएटिविटी और मेहनत को सराहनीय बताया।
स्कूल की संचालिका श्रीमती भाव्या नायर ने बताया कि समारोह को पूरी तरह थीम आधारित सजाया गया था। शिक्षकों द्वारा की गई सजावट को अभिभावकों ने खूब सराहा, वहीं बच्चों और माता-पिता ने जंगल सफारी थीम का भी आनंद लिया। कार्यक्रम में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।





