अनुशासन और संस्कार की मिसाल हैं नितिन अवस्थी, मित्रों ने जन्मदिन पर साझा किए अनुभव

बैतूल। कोठी बाजार स्थित आर अवस्थी किराना व्यवसाय के आनॅर नितिन अवस्थी का जन्मदिन परिवार और मित्रों के साथ सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्यों एवं मित्रों ने नितिन अवस्थी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

बधाई देने वालों में उनके मित्र योगेश डोंगरे, कुमारजीत, राज कालभोर, नितिन पाण्डे और प्रकाश तेलंग शामिल रहे। मित्र गोल्डी उर्फ विकास मिश्रा ने बताया कि नितिन अवस्थी हम सभी मित्रों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। वे प्रतिदिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान और पूजा-पाठ के बाद ही अपने व्यवसाय में लगते हैं तथा पूरे अनुशासन के साथ परिवार और कार्य को संतुलित करते हैं। नितिन अवस्थी ने सभी मित्रों का आभार जताते हुए कहा कि माता जी और भाइयों के आशीर्वाद से ही वे आगे बढ़े हैं, वहीं उनकी श्रीमती जी बच्चों की शिक्षा और अनुशासन को प्राथमिकता देती हैं, जिससे जीवन सरल और आनंददायक बना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button