स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान

करूणाः आरोग्य मिशन के तहत प्रभात पट्टन में स्वेटर वितरण, इंदिरानगर के 50 बच्चों को मिली ठंड से राहत


बैतूल। करूणाः सोसायटी फॉर डेवलपमेंट, प्रभात पट्टन द्वारा आरती फाउंडेशन मुंबई के वित्तीय सहयोग से विगत 10 वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका एवं दस्तावेजीकरण के क्षेत्र में सतत कार्य किया जा रहा है। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए करूणाः आरोग्य मिशन के अंतर्गत इंदिरानगर, प्रभात पट्टन में निवासरत निहाल समुदाय के बच्चों के लिए स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राथमिक शाला, इंदिरानगर प्रभात पट्टन में संपन्न हुआ, जिसमें समुदाय के 50 बच्चों को निःशुल्क स्वेटर वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य सरस्वती नागले, सरपंच ग्राम पंचायत पाबल नरेश पंडोले, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आशीषचंद्र शर्मा, माध्यमिक शाला पाबल के शिक्षक अनिल कापसे, लालचंद झरबड़े तथा प्राथमिक शाला शिक्षक श्री सिरसाम की गरिमामयी उपस्थिति रही। करूणाः सोसायटी फॉर डेवलपमेंट के कुलदीप मालवी एवं स्टाफ के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आशीषचंद्र शर्मा ने कहा कि ठंड के मौसम में बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है तथा इससे बच्चों को अपने लक्ष्य प्राप्त करने में प्रोत्साहन मिलेगा। जिला पंचायत सदस्य सरस्वती नागले ने कहा कि बच्चों को स्कूल से जोड़कर रखने की दिशा में यह एक अभिनव पहल है, जिससे ठंड से राहत के साथ पढ़ाई के प्रति रुचि भी बढ़ेगी। कार्यक्रम का मंच संचालन विजय विश्वकर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन कुलदीप मालवी ने किया। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button