स्व. विनोद डागा को प्रणाम कर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने संभाली जिम्मेदारी
कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प


बैतूल। जिला कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष स्व. विनोद डागा को श्रद्धापूर्वक प्रणाम कर विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाला। संगठन के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कांग्रेसजनों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यभार ग्रहण करने के दौरान शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोनू बड़ोनिया एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राजपूत ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों बैतूल शहर मनोज कालू आहूजा बैतूल ग्रामीण राजकुमार चौबे का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा और जनता की आवाज को मजबूती से उठाना होगा।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यालय में संगठनात्मक उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों के साथ मिलकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर मनोज आहूजा, पार्षद अशोक नागले, आतिफ अली, अशोक बारस्कर, शेखर चढ़ोकार, रंगेश चौरसिया, अन्नू गुबरेले, सिराज खान पार्षद, रज्जू कालभोर, नितेश बारस्कर, राहुल डिगरसे, टेकचंद चढ़ोकार, प्रकाश बघेल, फरजान खान पार्षद, राजेश साबले खेड़ी सांवलीगढ़, संदीप राजपूत खेड़ी सांवलीगढ़, धनराज धोटे ढोंढवाडा, प्रीतेश गंगारे, संजय वर्मा भयावाडी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





