भामसं हमेशा श्रमिकों को बेहतर सामाजिक सुरक्षा दिलाने के लिए तत्पर: गुर्जर

सरस्वती शिशु मंदिर कालापाठा में आयोजित हुआ भारतीय मजदूर संघ का श्रम सम्मेलन

बैतूल। सरस्वती शिशु मंदिर कालापाठा में भारतीय मजदूर संघ द्वारा श्रम सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें श्रमिक हितों और श्रम संहिता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। सम्मेलन के दौरान जिला मंत्री पंजाबराव गायकवाड़ ने श्रम संहिता सम्मेलन की जानकारी दी। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप गुर्जर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मधुकर सांबले, महेंद्र सिंह ठाकुर, राजेश मंसूरिया, विभाग प्रमुख विनय डोंगरे, अध्यक्ष संपत दरवाई, सचिन राय, कमल किशोर भावसार और चंद्रभान पंडाग्रे की विशेष उपस्थिति रही। पर्वत राव ठाकरे द्वारा अतिथियों को मां ताप्ती का चित्र भेंट किया गया।

उद्बोधन में प्रदेश महामंत्री कुलदीप गुर्जर ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ हमेशा श्रमिकों को बेहतर मानदेय और सामाजिक सुरक्षा दिलाने के लिए तत्पर है। उन्होंने प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए ठोस नीति बनाने, संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, दैनिक वेतन भोगी और अस्थायी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, अंशकालिक कर्मचारियों को पूर्णकालिक बनाने, नवीन शिक्षक संवर्ग को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने, तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर निरंतर संघर्ष किए जाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक बैठक भी ली।

कार्यक्रम में विजय यादव, संतोष शिंदे, संतोष गुप्ता, अंकित सक्सेना, निशांत मेश्राम, कुलदीप ठाकरे, मिरचंद साहू, रूपलाल गोहें, राकेश नामदेव, डॉ. गोविंद साहू, महेंद्र प्रजापति, शैलेंद्र बिहरिया, चंचल पांसे, प्रकाश देवडे, राजेंद्र कटारे, प्रवीण नरवरे, राजू साहू, संजय ठाकुर, विजय मालवीय, राहुल चड़ोकार, धर्मराज झरबडे, हरिओम कुशवाह, वासुदेव घोडकी, भीम उइके, डैनी गौड़, सुनील पाल, प्रकाश बंजारे, मीरा खातरकर, मीरा पंडोल, सृजन शुक्ला, अंकिता वरवड़े सहित भारतीय मजदूर संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button