रघुवंशी समाज की नई जिला कार्यकारिणी ने संभाला पदभार
राममंदिर प्रांगण चिखली कला में हुआ भव्य शपथग्रहण समारोह

सैकड़ों समाजसेवियों की मौजूदगी में नई जिला समिति ने किया कार्यभार ग्रहण
बैतूल। रघुवंशी समाज सेवा समिति बैतूल की नई जिला प्रबंध कार्यकारिणी का शपथग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह ग्राम चिखली कला स्थित राममंदिर प्रांगण में भव्य रूप से संपन्न हुआ। समाज एकता और सेवा की भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन में जिलेभर से सैकड़ों समाजबंधु उपस्थित रहे।
जिला समिति का गठन विगत माह 05 अक्टूबर को रघुवंशी समाज द्वारा निर्मित चुनाव आयोग समिति के माध्यम से विधिवत रूप से किया गया था। चुनाव आयोग के अध्यक्ष कोमल सिंह सरोज शिक्षक, उपाध्यक्ष कम्मू सिंह ठाकुर शिक्षक, संविदर सिंह रघुवंशी अधिवक्ता, सचिव नरेन्द्र सिंह नगदे शिक्षक, सहसचिव संजय सिंह रघुवंशी शिक्षक, कोषाध्यक्ष हेमराज सिंह अधिरक तथा मीडिया प्रभारी संदीप सिंह रघुवंशी की देखरेख में जिले के सभी ग्रामों की मतदाता सूची तैयार कर 44 सदस्यों की चयन समिति गठित की गई थी।
– संगठन में इनको मिली जिम्मेदारी
इस समिति ने 27 ग्रामों के प्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से विचार-विमर्श कर निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कर नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी का गठन किया।
इसमें सर्वसम्मति से रामकिशोर सिंह चौधरी चिखली कला को अध्यक्ष, प्रताप सिंह रघुवंशी बैतूल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह दिवड़े मुलताई को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, दिलीप वर्मा शिक्षक, मोरखा को सचिव, गुमान सिंह ठाकुर शिक्षक, पाथाखेड़ा को सहसचिव, धनराज सिंह चौधरी सोनेगांव को कोषाध्यक्ष तथा निरंकार सिंह रघुवंशी कोहपानी को संगठन मंत्री बनाया गया।
सदस्य के रूप में वीर सिंह रघुवंशी शोभापुर कॉलोनी और इन्द्रे सिंह नगदे शिक्षक, सोंडिया का चयन हुआ।
– नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर किया सम्मानित
समारोह में चुनाव आयोग के अध्यक्ष कोमल सिंह सरोज, कार्यवाहक अध्यक्ष कोमल सिंह रघुवंशी, सचिव नरेन्द्र सिंह नगदे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कम्मू सिंह ठाकुर और कनिष्ठ उपाध्यक्ष संविदर सिंह रघुवंशी ने संयुक्त रूप से सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही पूर्व कार्यवाहक समिति के सदस्यों को शाल-श्रीफल से सम्मानित करते हुए ससम्मान विदाई दी गई।
कार्यवाहक अध्यक्ष कोमल सिंह रघुवंशी ने इस अवसर पर नवनिर्वाचित समिति को बधाई देते हुए कहा कि समाज का विकास संगठन की मजबूती पर निर्भर करता है, और नई कार्यकारिणी इस दिशा में निष्ठा से कार्य करेगी। उन्होंने अपने उद्बोधन में शीघ्र ही सभी प्रभार हस्तांतरण की घोषणा भी की।
इस अवसर पर रघुवंशी समाज के सभी पूर्व अध्यक्षों में बलराम सिंह अधिवक्ता, नारायण सिंह रघुवंशी, बीरबल सिंह रघुवंशी, हाकम सिंह रघुवंशी, अजय सिंह, पूर्व चुनाव आयोग अध्यक्ष परमार सिंह अधिवक्ता, किशन सिंह रघुवंशी, पूर्व जिला सचिव कुबेर सिंह तुरिया व पूर्व कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह चौधरी, कार्यवाहक समिति के सदस्य ज्वाला सिंह रघुवंशी, योगेन्द्र सिंह रघुवंशी, राम सिंह रघुवंशी सहित समाज के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
– समाज के उत्थान का लिया संकल्प
सभी उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित समिति को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए समाज के उत्थान, एकता और युवा सशक्तिकरण की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। शपथग्रहण समारोह का समापन सामूहिक मंगलकामनाओं और जय रघुवंशी जयकारों के साथ हुआ।
समारोह में नगर अध्यक्ष विजय सिंह रघुवंशी, कुबेर सिंह तुरिया, दीपक सिंह पटेल, नारायण सिंह नगदे, अजीत सिंह रघुवंशी, ददीबल सिंह चौधरी, दीपक तुरिया, निर्दिश रघुवंशी, भग्गू पटेल, विजय सिंह डुडरिया, ललित रघुवंशी, रेखन सिंह ठाकुर, सतीश पटवारी, धनवान सिंह रघुवंशी, मुन्ना सिंह पटेल, अनिल सिंह रघुवंशी, गुलजार सिंह ठाकुर शिक्षक, हेमू सिंह रघुवंशी माथनी, श्याम रघुवंशी महतपुर, प्रीतम सिंह रघुवंशी सारणी, दीपक पटेल कोहपानी, लखन सिंह रघुवंशी कोहपानी, रूपकुमार सिंह अधिरक, मुन्ना सिंह रघुवंशी बैतूल, विजय सिंह रघुवंशी घाट पिपरिया, संतोष रघुवंशी खल्ला सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी मौजूद रहे।




