Matribhoomi Mission knocked door to door in Vikas Nagar: मातृ भूमि मिशन ने विकास नगर में घर-घर दी दस्तक
अभियान का अगला चरण आज राजीव खंडेलवाल के निवास से प्रारंभ होगा

बैतूल। नमस्ते सदा वत्सले मातृ भूमि मिशन के अंतर्गत घर-घर दस्तक अभियान के तहत 15 अक्टूबर को शाम 5:45 बजे से विकास नगर, सिविल लाइन्स और आसपास के क्षेत्रों में मिशन के सदस्यों ने नागरिकों से भावपूर्ण मुलाकात कर अभियान को संचालित किया। इस अभियान में रमेश भाटिया, नारायण मिश्रा और सतेंद्र नागले सम्मिलित हुए।
मिशन का उद्देश्य प्लास्टिक और पॉलीथिन मुक्त बैतूल बनाना है ताकि बैतूल को कैंसर मुक्त, पानीदार और सुंदर बनाया जा सके। अभियान में यह संदेश दिया गया कि जब तक जनप्रतिनिधि, नेता, अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक अपनी-अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए धरती मां, नदी मां, गौ माता और प्रकृति के प्रति मानवता, इंसानियत और सद्भावना के साथ जीवन नहीं जीएंगे, तब तक पर्यावरणीय संकटों से मुक्ति संभव नहीं है। मिशन का लक्ष्य है कि प्रतिदिन 30 नागरिकों से 30 घरों में संपर्क किया जाए और हर घर को मंदिर मानते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाए।
15 अक्टूबर को जिन नागरिकों से भेंट कर मिशन का संदेश साझा किया गया, उनमें मनीष राठौर, इब्राहिम इब्बु, रोहित पवार, अर्चना मिश्रा, दीपू सोनी, किरण पालीवाल, बृजेश देशाबली, डॉ. अजय कुमार मिश्र, देवकुमार मालवी, संजीव राठौर, शकुन कापसे, संतोष पाटणकर, सहदेव ठाकरे, साधना श्रीवास्तव, प्रेरणा शर्मा, प्रकाश जैन, देवकी उघड़े, मनोहर जैन, मनोज जैन, सत्यप्रकाश जैन, राजा सूर्यवंशी, शिवम कापसे, महिंद्र सोनी, मनीषा अडलक, विजय जैन, रतनलाल मालवी, बेनीदास चौरसे, प्रमोद खुराना, राजू मालवी, सुनील मालवी, हरीश बेलवंशी, वैष्णवी गडेकर, राजीव खंडेलवाल, बंशीलाल और राजेश गायकवाड़ शामिल है।
मिशन के तहत यह भी जानकारी दी गई कि आज 16 अक्टूबर को अभियान का अगला चरण राजीव खंडेलवाल के निवास स्थान, ट्रेंड शो रूम से प्रारंभ होगा और शाम 5:45 बजे से मोहन कॉलोनी की ओर बढ़ेगा। इस अवसर पर मातृ भूमि मिशन के सदस्य नागरिकों से संवाद कर पर्यावरण संरक्षण और जनजागरण का संदेश देंगे।







