श्री अग्रसेन महाराज विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

बैतूल। श्री अग्रसेन महाराज विद्यालय, गंज बैतूल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर अनिल राठौर, अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश राठौर, सचिव डॉ. रिशांक राठौर तथा मुख्य अतिथि धीरज राठौर की गरिमामयी उपस्थिति रही। ध्वजारोहण का कार्य विद्यालय के प्राचार्य सुरेश चढ़ोकार ने किया।
बच्चों ने घर-घर तिरंगा, स्वच्छ भारत, विकसित भारत जैसे विषयों पर नाटकीय झलकियों और देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर कक्षा 10वीं और 12वीं के सत्र 2024-25 में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ भारतीय ज्ञान परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य सुरेश चढ़ोकार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।




