कोठीबाजार के 17 वार्डों में बलिदान दिवस के रूप में मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि
देश की एकता और अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहने का लिया संकल्प

बैतूल। कोठीबाजार मण्डल के मण्डल अध्यक्ष विक्रम वैद्य एवं कैलाश बंडू धोटे के नेतृत्व में 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष महेश राठौर, कार्यक्रम संयोजक बलवीर मालवी, मण्डल महामंत्री सावन्या शेषकर, भावेश चढ़ोकार, प्रमोद राठौर, पवन शर्मा सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इस आयोजन में शामिल हुए।
बलिदान दिवस कार्यक्रम कोठीबाजार के सभी 17 वार्डों के बूथों पर आयोजित किए गए। सबसे पहले आयोजन सुभाष वार्ड में हुआ, जहां वार्ड पार्षद श्रीमती किरण खातरकर, बूथ अध्यक्ष और मुख्य वक्ता सावन्या शेषकर उपस्थित रहे। अर्जुन और दुर्गा वार्ड में वार्ड पार्षद नरेंद्र हरसुले, पार्षद संतोष भलावी तथा बूथ अध्यक्ष व महामंत्री की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ, जहां मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डीडी उईके तथा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला योजना समिति सदस्य आदित्य बबला शुक्ला थे।
मालवीय वार्ड में पार्षद श्रीमती कायम कावरे एवं मुख्य वक्ता डॉ. अरुण जयसिंहपुरे रहे। शिवाजी वार्ड में पार्षद आभा श्रीवास्तव तथा मुख्य वक्ता महेश राठौर, गांधी वार्ड में पार्षद वरुण धोटे एवं मुख्य वक्ता भावेश चढ़ोकार उपस्थित रहे। किदवई वार्ड में रमेश मालवी, गौरव, रवि शुक्ला एवं दीपू शर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ।
देशबंधु वार्ड में पार्षद राजेश पानकर तथा मुख्य वक्ता कैलाश बंडू धोटे उपस्थित रहे। अंबेडकर वार्ड में पार्षद महेश राठौर एवं मुख्य वक्ता प्रमोद राठौर, प्रताप वार्ड में पार्षद श्रीमती रजनी राजेश वर्मा तथा मुख्य वक्ता भावेश चढ़ोकार उपस्थित रहे। इंदिरा वार्ड में पार्षद रघुनाथ लोखंडे एवं मुख्य वक्ता श्रीमती सुनीता देशमुख रही।
आजाद वार्ड में सलीम अद्दू बाबा, शबीना बी और अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष वसीम पासू की उपस्थिति में मुख्य वक्ता शारिक खान रहे। महावीर वार्ड में पार्षद वर्षा रमेश बारस्कर, दिलीप जोगे और मुख्य वक्ता भावेश चढ़ोकार रहे। तिलक वार्ड में राजू सोनकपुरिया, गुडु बघेल तथा मुख्य वक्ता पवन शर्मा उपस्थित रहे।
कृष्णपूरा वार्ड में पार्षद तरुण ठाकरे, रितेश बरथे, शेखर बारस्कर, प्रदीप तिलंते की उपस्थिति में मुख्य वक्ता कैलाश बंडू धोटे रहे। अंत में मोती वार्ड में पार्षद कल्पना बंडू धोटे, बसंत बाबा माकोड़े, कपिल वर्मा, विजय वराठे, बूथ अध्यक्ष राहुल वडूकले तथा मुख्य वक्ता महेश राठौर और न.पा. उपाध्यक्ष सहित वार्ड के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इन कार्यक्रमों में वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान और देश के लिए दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि देश की एकता और अखंडता के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।





