21 साल देश सेवा कर लौटे फौजी रितेश्वर लोखंडे का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

ऑपरेशन सिन्दूर में दिया विशेष योगदान, बैंड-बाजों के साथ निकाली स्वागत रैली

बैतूल। भारतीय सेना में 21 वर्षों तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होकर लौटे सैनिक रितेश्वर राव लोखन्डे का बैतूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। रितेश्वर लोखंडे ने जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान ऑपरेशन सिन्दूर में विशेष योगदान दिया है। सेवानिवृत्ति के बाद जैसे ही वे अपने गृह जिले बैतूल पहुंचे, पूर्व सैनिक संघ और देशभक्त नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

शहर के कारगिल चौक पर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके बाद लोखंडे का पुष्पमालाओं और तिलक के साथ सम्मान किया गया। यहां से एक स्वागत रैली बैंड-बाजों के साथ निकाली गई, जिसमें भारत माता के जयकारों से माहौल गूंज उठा।

स्वागत रैली कारगिल चौक से शुरू होकर शहीद दीपक यादव स्मृति स्थल पहुंची, जहां उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धा पूर्वक दीपक यादव को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद यात्रा गेंदा चौक, सांवरिया नगर होते हुए लोखंडे के निज निवास तक पहुंची। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संघ के पदाधिकारी, लोखंडे परिवार, महाले परिवार सहित अनेक देश प्रेमी नागरिक उपस्थित रहे। स्वागत में वामन राव महाले, राहुल महाले, उद्योग संघ के अध्यक्ष ब्रज आशीष पांडे, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कपूर, ईस्ट मित्र प्रशांत महाले, उमेश सोनी, देवेंद्र मंदरे, विवेक साबले, सतीश पोटफोडे, बुधराव गीद और नारायण धोटे विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी ने फूल बरसाकर और जयकारे लगाकर देशभक्त जवान का अभिनंदन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button