प्रवीण दाताराम द्वारा लिखित जय-जय जयतु अहिल्या बाई पुस्तक का विमोचन आज


बैतूल। जयवंती हॉक्सर महाविद्यालय के अटल सभागार में आज 16 मई को दोपहर 12 बजे प्रवीण दाताराम द्वारा लिखित जय-जय जयतु अहिल्या बाई पुस्तक का विमोचन किया जाएगा। अखिल भारतीय साहित्य परिषद् एवं पुण्यश्लोक देवी अहिल्या जन्म त्रिशताब्दी समिति द्वारा आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम के संदर्भ में आयोजन समिति की वंदना कुंभारे, विनय डोंगरे, एवं विजय हारोड़े ने बताया कि इस वर्ष बड़ी संख्या में हर स्तर पर देवी अहिल्या बाई होलकर के जीवन चरित्र पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
मालवा राज्य की अजेय महारानी अहिल्या बाई पर केंद्रित व्याख्यान, नाटक मंचन, फिल्म निर्माण, पुस्तक लेखन आदि कार्य इस वर्ष में संघ के संगठन आयोजित कर रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठन अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की ओर से एक पुस्तक जय-जयतु अहिल्या बाई का लेखन बैतूल के प्रसिद्ध लेखक प्रवीण दाताराम द्वारा किया गया है। विदित हो कि प्रवीण गुगनानी की इसके पूर्व पांच पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं एवं इसके अतिरिक्त उन्होंने दो पुस्तकों का सम्पादन भी किया है। यह पुस्तक विभिन्न शोधों पर आधारित देवी अहिल्या बाई होलकर के इतिहास पर प्रामाणिकता से व संदर्भ पूर्वक अपनी बात कहती है।
इस कार्यक्रम में श्री दाताराम साहित्य संवर्द्धन सम्मान 2024 ग्यारह दोहे रामायण समिति को प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में अध्यक्षीय आसंदी पर पूज्य स्वामी श्री उत्तम स्वामी जी विराजमान रहेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक अशोक पांडे, साहित्य परिषद् के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराड़कर, केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके, विद्या भारती के प्रांत संगठन मंत्री निखिलेश माहेश्वरी, पूर्व मंत्री मप्र शासन तपन भौमिक उपस्थित रहेंगे। अखिल भारतीय साहित्य परिषद् ने सभी बंधुओं से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निवेदन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button