देश को फ्री चीज नहीं, सुरक्षा और रोजगार चाहिए: गोलू सोनी 

पहलगाम आतंकी हमले पर गोलू सोनी की तीखी प्रतिक्रिया, केंद्र सरकार से की निर्णायक कार्रवाई की मांग

बैतूल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस हमले में पर्यटकों की जान चली गई, जिस पर कांग्रेस सेवादल के बैतूल ब्लॉक अध्यक्ष गोलू सोनी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह हमला आतंकवादियों की कायरता को दर्शाता है और इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है।

गोलू सोनी ने पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि आने वाले समय अमरनाथ यात्रा को कड़ी सुरक्षा के साथ शुरू किया जाए ताकि श्रद्धालु बिना किसी भय के दर्शन कर सकें।

उन्होंने कहा कि सरकार को इस हमले को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक गंभीर चुनौती के रूप में लेना चाहिए और आतंकवाद के खिलाफ ठोस और निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए। उनका कहना है कि देश अब और किसी नागरिक की जान आतंकवादियों के हाथों नहीं गंवाना चाहता।

गोलू सोनी ने मीडिया डिबेट्स में ऐसे उकसाने वाले वक्ताओं को बुलाने पर भी आपत्ति जताई जो धर्म के नाम पर लोगों को भड़काने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे लोगों से बचाने की जरूरत है जो जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाते हैं।

गोलू सोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि देश को मुफ्त योजनाओं की नहीं, रोजगार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को सेना में जाने का अवसर दे, जिससे वे देश की सेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि देश का हर युवा देशभक्ति से भरा हुआ है और वह सेना में जाकर सेवा देने के लिए तैयार है, भले ही सैलरी कुछ भी हो। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को अधिक से अधिक सेना में भरती करनी चाहिए और आतंकवादियों तथा पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए, ताकि भविष्य में एक भी नागरिक की जान न जाए।

गोलू सोनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button